फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तैराकी में श्रेजल गुप्ता ने रचा इतिहास

Thu, 27 Aug 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। 70वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की तैराकी प्रतियोगिता में बुधवार को जिले की खिलाड़ी श्रेजल गुप्ता ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। श्रेजल शहर के महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज में 10वीं छात्रा हैं। उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में गोरखपुर मंडल की ओर से रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


श्रेजल की शानदार उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है। उनकी इस सफलता के पीछे उनके परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। श्रेजल को प्रधानाचार्या गीता, विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका दिव्या पांडेय, क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, स्टेडियम की लाइफ सेवर संध्या गुप्ता, अशोक सिंह आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें