फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 29 Jul 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही पाए जाने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को चार अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं फीडबैक के दौरान शिकायतकर्ताओं की असंतुष्टि तथा निस्तारण में खामियां पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत गौरी बाजार, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत मझौलीराज, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत देवरिया तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत भाटपार रानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
नाली निर्माण, कुएं पर जबरन कब्जा किए जाने, सरकारी धन के दुरुपयोग तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराए जाने से संबंधित शिकायतों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस के सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें