फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: पुरानी रंजिश में घर पर चली गोलियां,10 नामजद समेत 21 पर एफआईआर

Tue, 06 Oct 2026 03:59 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के कुंडौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के घर पर हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का मामला सामने आया है। मईल पुलिस ने सोमवार रात 11 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



घर में घुसकर लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से पीटा
गांव निवासी दीपक सिंह के मुताबिक, चार सितंबर की शाम वह अपने घर के पास ईंट तोड़ रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कमलेश सिंह के उकसाने पर विनय सिंह, नीतेश सिंह और गिरधारी सिंह ने असलहों से दो गोलियां चलाईं। वह बचने के लिए घर के अंदर चले गए, लेकिन हमलावर घर में भी घुस आए और उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलेरो और बाइक में भी की तोड़फोड़
हमलावरों ने घर के सामान के अलावा बोलेरो और बाइक में भी तोड़फोड़ की। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें