फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से डेयरी फार्म में लगी आग

Tue, 07 Jul 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। खामपार थाना क्षेत्र के छपिया गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक डेयरी फार्म में आग लग गई। आग की चपेट में मकान, गोशाला और फार्म में रखे सामान व नकदी जल गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग बुझने में हुई देरी से काफी नुकसान हो गया। छपिया गांव निवासी अभिषेक सिंह कुशवाहा की गोशाला व डेयरी फार्म है। उन्होंने बताया कि डेयरी फार्म में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से नकदी, फ्रिज, कूलर, एसी, छह सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन समेत अन्य जेवरात, घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। यदि समय पर गाड़ी पहुंच जाती तो नुकसान को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें