बरहज। करवाचौथ व्रत को लेकर नगर में दुकानें सज गईं हैं। रंग-बिरंगे लैस से सजी चलनी की खूब मांग रही। सोमवार को सामानों की खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ रही। जिससे बाजार में चहलकदमी बढ़ गई है।
व्रत त्योहार को लेकर महिलाओं ने सुहाग के सामान चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, नेलपालिश के अलावा आभूषण आदि सामानों की खरीदारी की। जिससे सौंदर्य प्रसाधन और ज्वेलरी के अलावा साड़ी सेंटरों पर भीड़ रही। महिलाओं ने रंग-बिरंग लैस से सजी चलनी और करवा व्रत कथा की पुस्तक भी खरीदी। सामानों की खरीदारी को लेकर नगर-क्षेत्र से आई महिलाओं को लेकर थाना मार्ग, मुख्य चौक, नगरपालिका और अटल तिराहा पर जाम जैसी स्थिति रही। लोगों के अनुसार आने वाले करवा चौथ त्योहार और बढ़ती मांग को लेकर सुहाग के सामानों के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। मान्यता है कि महिलाएं निराजल उपवास रखते हुए चंद्र देवता को अर्घ्य देने और पति को चलनी में देखने के साथ कथा श्रवण करती हैं। जबकि उपवास तोड़ती हैं।