फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीसी रोड निर्माण में अनियमितता का आरोप, काम रुकवाया

Tue, 31 Oct 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज के जुम्मा मोहल्ले में बन रही सीसी रोड के काम को चेयरमैन के बेटे ने रविवार देर शाम रोक दिया। आरोप है कि ठेकेदार निर्माण में अनियमितता कर रहा था। जिसकी शिकायत वार्ड के लोगों ने चेयरमैन से की थी। शिकायत पर मौके पर पहुंचे जेई व चेयरमैन के बेटे ने निर्माण कार्य की जांच की। अनियमितता मिलने वाली जगहों को तोड़कर ठीक करने को कहा।
विज्ञापन

मझौलीराज नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह जुम्मा मोहल्ला से होकर वार्ड नंबर 13 चौबे टोला को जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी थी। नगर पंचायत ने इसके लिए टेंडर निकाला था। जिसकी लागत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद चार दिन पहले से ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कराया। नगर के कृष्णकांत दुबे, अशोक जायसवाल, राजेश गुप्ता, भयानंद, अब्बू हसन आदि लोगों ने मानक के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के चेयरमैन से शिकायत की। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन के बेटे अभिषेक प्रताप मल्ल ने रविवार देर शाम सीसी रोड के निर्माण को रोक दिया। कहा कि नगर के कुछ लोगों ने अनियमितता की शिकायत की थी। जांच में ठेकेदार द्वारा कुछ जगहों पर अनियमितता की गई थी। जिसे तोड़वाकर दोबारा बनवाने को कहा गया है। नगर पंचायत के जेई सूर्या सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत पर निर्माण कार्य की जांच की गई। कुछ जगहों पर अनियमितता मिली, जिसे ठीक कराने को कहा गया है। ठेकेदार अविनाश तिवारी ने नाली, क्रासिंग की पुलिया पर करीब चालीस मीटर ढलाई करते समय मैटेरियल कम हो गया था। जेई और चेयरमैन की जांच के बाद ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें