फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुपये मांगने पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी

Sat, 19 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मदनपुर (देवरिया)। क्षेत्र के हरिचरनपुर गांव निवासी रामविश्वास पांडेय ने चार युवकों और अज्ञात पर जान से मारने और दुकान लूटने की धमकी और गाड़ी पर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उधार चुकता न करने पर आरोपियों ने पहले गाली दी और फिर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रामविश्वास के अनुसार, आरोपी नवल यादव, प्रियांशु सिंह, सोनू यादव और अज्ञात शख्स 15 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे उनकी दुकान पर आए और पहले से लिए गए उधारी का भुगतान किए बिना और सामान मांगने लगे। जब उन्होंने उधार देने से मना कर दिया तो मारपीट और धमकी देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने धमकाते हुए दुकान लूट लेने की बात कहते हुए चले गए।
विज्ञापन

शाम करीब 4:30 बजे जब पीड़ित का परिवार पूजा-पाठ के लिए चारपहिया वाहन से निकला तो रास्ते में आरोपियों ने पत्थर से हमला शीशा तोड़ दिया। मदनपुर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें