रुद्रपुर। कस्बे के पूर्वी बाईपास पर ट्रेलर और रसोई गैस सिलिंडर लदे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा देख चौराहे के लोग सहम गए। घटना में एक वाहन का चालक घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
रविवार की सुबह गोरखपुर की तरफ से गैस सिलिंडर लादकर ट्रक दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के सामने से गुजर रहा था। तारासारा गांव के मोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चला रहा चालक लालू यादव (35) निवासी रमायनपुर थाना रामपुर कारखाना गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ियों के भिड़ंत से रास्ते से आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। संवाद