फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकानदार को जान से मारने की धमकी

Sun, 05 Oct 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार निवासी दुकानदार ने भटनी थाने में तहरीर में देकर आरोप लगाया है कि कुछ मनबढ़ युवकों ने शनिवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गाना बजाने से मना करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही, जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घांटी बाजार निवासी प्रेम सागर मद्धेशिया उर्फ भोला ने तहरीर मे आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम घांटी बाजार में रखी गई मूर्ति के विसर्जन के दौरान आर्केस्ट्रा चल रहा था। कुछ मनबढ़ युवक राजनीतिक पार्टी से संबंधित अश्लील गाना बजा रहे थे। मना करने पर गोल बंद होकर मारने-पीटने लगे। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें