फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो मंजिला दुकान से गिरा दुकानदार

Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। महुआडीह चौराहा पर बुधवार को आंधी की वजह से दुकानदार दो मंजिला से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र कन्हौली गांव निवासी अशोक कन्नौजिया की महुआडीह चौराहे पर दो मंजिले पर कपड़ा सिलाई की दुकान है। बुधवार को वह दुकान खोले हुए थे। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन

अशोक रेलिंग के पास खड़े थे। हवा की वजह से दरवाजा अचानक खुला और उससे धक्का लगने से अनियंत्रित होकर वह नीचे आ गिर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें