फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उधार सामान न देने पर दुकानदार को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार सामान न देने पर दबंगों ने दुकानदार को पीटा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर कस्बे में एक दुकानदार को उधार सामान न देना भारी पड़ गया। दबंगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी और सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बसंतपुर के रहने वाले छोटेलाल पुत्र राम अयोध्या ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि थानाक्षेत्र के गढ़रामपुर कस्बे में आंबेडकर चौक के पास उनकी गुमटी में पान की दुकान है। 3 जून को बरवां सेमरा गांव के प्रदीप उर्फ चुन्नू पुत्र राजबहादुर तीन अन्य लोगों के साथ दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। आरोप है कि पहले का भी उनके ऊपर उधार सामान और नकदी का 17,770 रुपए बकाया है। जब दुकानदार ने उधार सामान नही दिया तो उन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बीचबचाव किए, तब जाकर किसी तरह उसकी जान बच पाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ चुन्नू के साथ ही तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें