तरकुलवा। उधार चाट नहीं देने पर सिसवा मुड़िकटवा गांव में कुछ लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अभिषेक मद्धेशिया (25) पुत्र श्रीनिवास गांव-गांव घूम कर ठेले पर चाट बेचता है।
वह सिसवा-मुड़ीकटवा गांव से चाट बेचकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बोलेरो पर सवार चार युवकों ने उससे उधार चाट मांगना शुरू कर दिया। उधार देने से मना करने पर आरोपियों ने अभिषेक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा भिजवाया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद