संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। मुसम्मी का जूस पीकर रुपये मांगने पर मनबढ़ ने दुकानदार की पिटाई कर दी। शिकायत पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया। भटनी थाना क्षेत्र के पयासी नोनिया टोला निवासी जयराम प्रसाद गांव के चौराहे पर जूस कार्नर की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम भरौली गांव निवासी अभयानंदन उर्फ धन्नू मुसम्मी का जूस पीने पहुंचा। आरोप है कि धन्नू जूस पीकर बिना रुपये दिए घर जाने लगा। यह देख दुकानदार ने जब रुपये मांगे तो आरोपी दुर्व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर मनबढ़ आरोपी ने दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभयानंदन पर मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि का केस दर्ज किया। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद