संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे के एक कपड़ा व्यवसायी को एक मनबढ़ ने सिर पर डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। दुकानदार की गलती बस इतनी थी कि दुकान के आगे बाइक खड़ा करने से उसने मना किया था। दुकानदार का इलाज नजदीक के अस्पताल में कराया गया।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिहारी गांव निवासी राकेश कुशवाहा (20) ने खुखुंदू कस्बे में नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर किराया पर कमरा लेकर कपड़े की दुकान की है। बगलगीर युवक ने बृहस्पतिवार सुबह उसकी दुकान के आगे बाइक खड़ी कर दी। राकेश ने दुकान से हटाकर बगल में बाइक लगाने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया। बगल में पड़ा डंडा लेकर दुकान में घुस गया और सिर पर वार कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।