देसही देवरिया। कसया 33 हजार की सप्लाई में खराबी आने के चलते बृहस्पतिवार की देर शाम इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के जुड़े करीब 400 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
देसही देवरिया क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को कुशीनगर के कसया विद्युत डिविजन से बिजली सप्लाई आती है। इमिलिया से पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी सप्लाई दी जाती है। बृहस्पतिवार की देर शाम कसया में 33 हजार की मुख्य सप्लाई में खराबी आ गई। इससे करीब 400 से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। अवर अभियंता इरफानुल्लाह ने बताया की फाल्ट की तलाश की जा रही है। रात को ही ठीक कर लिया जाएगा। संवाद