रुद्रपुर। दुकान बंद कर देर रात घर लौट रहे एक दुकानदार की बदमाशों ने पिटाई कर सामान और 57 हजार रुपये लूट लिए। घटना 15 फरवरी की रात करीब आठ बजे हुई। मामले में पुलिस ने चार अज्ञात पर लूट का अभियोग पंजीकृत किया है।
रनिहवा गांव निवासी अभिषेक चौरसिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सुदामा चौराहे पर मोबाइल शॉप चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर एक दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, कि रास्ते में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने दुकानदार से दुकान का सामान और नकदी लूट ली। इसकी सूचना उसने तत्काल 112 पर दी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि दुकानदार की तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद