फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन: लाकडाउन के दिन भी खुलेंगी मिठाई की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन : आज खुली रहेंगी मिठाई की दुुकानें
विज्ञापन

डीएम ने दी अनुमति, दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन
देवरिया। रक्षाबंधन की वजह से रविवार को सुबह 9 बजे से शाम को पांच बजे तक मिठाई की दुकानें खुली रहेंगी। प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। नियम की अनदेखी करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इसके लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर उत्साह भी कम दिख रहा है। लोग दुकानों की बजाए घर पर मिठाई बनाकर त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मिठाई दुकानदार भी इसको लेकर चिंतित हैं। सोमवार को रक्षाबंधन है। रविवार और शनिवार को लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद रहनी थी। त्योहार का हवाला देते हुए मिठाई दुकानदार डीएम से मिले। डीएम ने दुकान खोलने की इजाजत दी है। दुकानदारों से कहा कि कोरोना के शर्तों के अनुसार दुकान खोलना है। वर्कर और दुकानदार मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बिक्री करेंगे। दुकानों पर भीड़ दिखने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इसकी निगरानी के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिया गया है। शनिवार को भी शहर में कुछ मिठाई की दुकानें खुली रहीं, लेकिन कोई रौनक नहीं दिखी। इस बाबत सदर एसडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन की वजह से मिठाई की दुकानें रविवार को खुली रहेगी। ऐसा निर्देश दिया गया है, लेकिन कोरोना को लेकर लागू नियमों का पालन करना होगा। इसमें लापरवाही पर दुकानदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें