उधार में नहीं दी पकौड़ी तो दुकानदार को पीटा
बघौचघाट। क्षेत्र के मलवाबार गांव में उधार में पकौड़ी न देने पर नशे में धुत मनबढ़ युवकों ने दुकानदार और उसकी बहन पर चाकूू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोग जुट गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया है।
मलवाबर निवासी नगीना मंडल गांव में ही दुर्गा मंदिर के पास दुकान चलाते है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि कोइलस्वा गांव का मनबढ़ युवक अपने दोस्त के साथ दुकान पर आया और उधार में पकौड़ी मांगने लगे। उधार नहीं देने पर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया लेकिन किसी तरह बच गए। शोर सुनकर उनकी बहन गायत्री मौके पर पहुंची तो आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। चाकू गायत्री के हाथ पर लग गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग जुट गए। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी युवकों ने शराब के नशे में मारपीट की है। दोनों युवक राहुल यादव (22) निवासी कोइलसवा और दीपक कुशवाहा निवासी लोहरवलिया थाना पटहेरवा मारपीट के मामले में धारा 151 में चालान किया गया।