फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड : दूसरे आरोपी को भेजा जेल

Sun, 15 Nov 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर स्कॉर्पियो टकराने के विवाद में देव सिंह राजा को गोली मारने के मामले में दूसरे आरोपी आरिफ को भी शनिवार को जेल भेज दिया गया। 11 नवंबर को निसार अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

वारदात के आठ दिन बाद भी गोलीकांड में इस्तेमाल पिस्टल और स्कॉर्पियो बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर दोनों की बरामदगी करने की तैयारी में है। रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह राजा आठ नवंबर की तड़के करीब तीन बजे चाचा को रेलवे स्टेशन से लेकर लौट रहे थे। गोरखपुर रोड पर उनकी स्कॉर्पियो दूसरी स्कॉर्पियो से रगड़ गई थी।
आरोप है कि दूसरी स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। इसी दौरान स्कॉर्पियो सड़क किनारे नाले में चली गई। दूसरी गाड़ी में सवार युवक ने पिस्टल से गोली चला दी, जो राजा के पेट में लगी।
विज्ञापन

मामले में आरिफ, आसिफ और निसार अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि आरिफ को भी जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पिस्टल और स्कॉर्पियो बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें