फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

रुद्रपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा नगर गूंजायमान हो उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण को दिल खोल कर दान दिया।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर से आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, हियुवा और भाजपा के लोगों के साथ राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। ढोल, मंजीरे के साथ जयश्रीराम का जयकारा लगाते हुए केसरिया और तिरंगा झंडा लेकर नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह राम भक्तों ने शोभा यात्रा का स्वागत कर भगवान राम दरबार के झांकी की आरती की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाला श्रीराम का मंदिर विश्व विख्यात होगा। देश के हर कोने से प्रत्येक समाज से जुड़े लोग राम मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक दान दे रहे है। शोभा यात्रा का जत्था गांव गांव भ्रमण कर दान एकत्र कर रहा है। राम देश के गौरव है। राम का चरित्र देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने से देश की गंगा जमुना तहजीब को बल मिला है। शोभा यात्रा नगर के बस स्टेशन, पुन्नी साहू चौराहा, मुख्य बाजार, जामुनी चौराहा, आदर्श चौराहा, खजुहा चौराहा से होते तहसील परिसर स्थित मंदिर पर पहुंची। इस दौरान जगह जगह पुलिस का चाक चौबंद इंतजाम रहा। यात्रा में रमेश कुमार, संतोष गुप्ता, प्रतिष्ठा वर्मा, रामकृपाल, दीपक सिंह गब्बू, छट्ठेलाल निगम, दिलीप जायसवाल, अरविंद शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, कमलेश सिंह, सुनील निषाद, मदन उपाध्याय, संजीव गुप्ता बाजन, ब्रह्मा मल्ल, राजीव गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, परशुराम गुप्ता,रुदल मिश्र, नरेंद्र, विकास पांडेय, शिवम श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें