फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभा यात्रा

Sun, 24 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
 श्रीराम कथा शुरु होने से पूर्व शोभा यात्र निकालते लोग 
विज्ञापन
देवरिया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को तरकुलवा कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आरएसएस के स्वयंसेवक, रामभक्त और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

रामभक्तों के जयकारों के बीच अयोध्या से आए रथ और श्रीरामचंद्र की फोटो से सुसज्जित शोभायात्रा मंदिर परिसर से थाना रोड, मंडी रोड होकर कस्बे की मुख्य सड़क व बंदर गेट के रास्ते पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
जहां 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। भारी संख्या में लोगों से अयोध्या चलने की अपील की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के दुर्गेश राव, ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, जीवन पति त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, सत्यम अंकित राव, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें