फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म के प्रयास मामले में चार माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 24 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की मां ने सीएम व डीएम को पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन


सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में दर्ज केस के चार माह बाद भी अभियुक्तों के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पीड़िता व उसकी मां को धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक व सीएम को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में कहा है कि चार माह पूर्व गांव के कुछ लड़कों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी सहित कई अन्य धाराओं में केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें