फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

Sat, 20 Oct 2018 11:44 PM IST
deoria
विज्ञापन
उमानगर से निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। उमानगर स्थित राजेंद्र चौक परिसर में शुक्रवार की रात शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर जल कलश लेकर महिलाओं की टोली ने विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया। यज्ञ स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापना कराई गई। कथा व्यास रमेश शुक्ल की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में शामिल हाथी-घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। कथा रोजाना अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों के लिए विशेष कथा प्रेेरणादायक स्रोत के साथ रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। कलश यात्रा में राधेश्याम तिवारी, मिथिलेश दुबे, केएन श्रीवास्तव, दीपेंद्र सिंह, कृष्णचंद सिंह, ओपी सिंह, अशोक शर्मा, अमरनाथ सिंह, मनीष मणि, सोनू जायसवाल, शिव मिश्र, किशन तिवारी, बलराम तिवारी, भोला तिवारी, अभिषेक, बिंदु देवी, अंजनी त्रिपाठी, निर्मला मणि, ममता मिश्र, रानी मिश्र आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें