बरियारपुर। क्षेत्र के सरौरा चौराहे से करौदी स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक रविवार को भव्य शिव बरात निकाली गई। गाजे-बाजे, डीजे, हाथी-घोड़े और आकर्षक झांकियों के साथ निकली बरात ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। शिव बरात में भगवान शंकर और माता पार्वती की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत झांकी और डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा भक्तों ने नृत्य करते हुए बारात की शोभा बढ़ाई, वहीं महिलाओं और बुजुर्गों ने भी भागीदारी निभाई। संवाद