फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज-सोनूघाट जर्जर मार्ग को लेकर गरजे सपाई

Sun, 15 Feb 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज तहसील मार्ग पर प्रदर्शन करते सपाई   स्रोत पार्टी
विज्ञापन
बरहज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मार्ग पर रविवार को बरहज-सोनूघाट जर्जर सड़क के निर्माण के लिए पांचवें दिन भी प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि टूटी सड़क का निर्माण कार्य होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मार्ग पर पहुंचे। जहां सभी ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। विजय रावत का कहना था कि बरहज-सोनूघाट सड़क निर्माण को लेकर पिछले एक हफ्ते से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बड़े पैमाने पर लोगों का समर्थन मिला है। अभियान ने जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इसके लिए अब आरपार की लड़ाई होगी। इस मौके पर संजय सिंह, राकेश यादव, राहुल तिवारी, आदित्य कुमार, अनीस यादव, कृष्णानंद यादव, वीरेंद्र यादव, पट्टू यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें