फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast News: बम धमाके में देवरिया के भाजपा नेत्री का पुत्र शिवा भी घायल, खतरे से बाहर- MH ने भी लिया हाल

Tue, 11 Nov 2025 12:55 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम भीषण आतंकी धमाके में देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी और भाजपा नेत्री माया जायसवाल के पुत्र शिवा 22 वर्ष जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घायल का हालचाल लेते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : स्त्रोत- न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम भीषण धमाके में देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी और भाजपा नेत्री माया जायसवाल के पुत्र शिवा 22 वर्ष जख्मी हो गए। हालांकि वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि दिल्ली में भर्ती शिवा की हालत जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी गए थे। दरअसल, राजधानी दिल्ली  के लाल किला सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। आवाज इतनी तेज सुनाई दी कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। धमाके बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह हो गया था।

मौके पर शवों चिथड़े चारों ओर बिखरे बड़े थे और सड़क लहूलुहान थी। चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगों के कान बंद हो गए। कई इलाकों में भूकंप या गैस विस्फोट समझकर लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान के तौर पर देवरिया के शिवा जायसवाल की भी पहचान हुई। जानकारी मिलने के बाद देवरिया से उनके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें