फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवाओं को नशे का आदी बना चोरी करा रहा शिवा...गुर्गे ने खोला राज

Tue, 05 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने कांशीराम आवास कालोनी में दबिश दी, भाग निकला शातिर
विज्ञापन

सात से अधिक युवकों को अपनी जाल में फंसाकर चोरी करवा रहा

देवरिया। युवाओं को नशे की दलदल में फंसाने के बाद ट्रेनों और दुकानों में चोरी कराने वाला शिवा जीआरपी और आरपीएफ के लिए सिरदर्द बन गया है। सात से अधिक युवकों को अपनी जाल में फंसाकर चोरी करवा रहा है। दो दिन पूर्व चोरी के मोबाइल और टैबलेट के साथ जेल भेजे गए आरोपी ने यह बात जीआरपी की पूछताछ में कबूल की। सूचना पर सोमवार को कांशीराम आवास कॉलोनी में आरपीएफ ने दबिश दी। लेकिन शातिर शिवा हाथ नहीं लगा।
कांशीराम आवास कॉलोनी में रहने वाला शिवा नाम का शख्स हमउम्र युवकों को नशे के दलदल में फंसाकर चोरी करवा रहा है। चोरी का सामान लेकर उसकी कीमत या नशे का सामग्री देता है। कांशीराम आवास के पास से रेलवे स्टेशन तक आने और जाने वाली ट्रेनों में मोबाइल, बैग, लैपटॉप जैसी चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हुई, तो दो दिन पूर्व इस रैकेट का सदस्य 18 वर्षीय अभिषेक गौतम पकड़ा गया। इसके पास से ट्रेन से चोरी हुआ टैबलेट और कीमती मोबाइल जीआरपी ने बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान उसने चोरी कराने के लिए रैकेट संचालित करने वाला शिवा का नाम बताया। जीआरपी ने अभिषेक को जेल भेज दिया और शिवा समेत इस रैकेट में काम करने वाले सात युवकों की तलाश कर रही है। दोपहर में आरपीएफ की टीम कांशीराम आवास कालोनी में उसके घर दबिश दिया। कॉलोनी के सभी कमरों की तलाश टीम ने करीब एक घंटे तक लिया। लेकिन शिवा हाथ नहीं लगा। उसकी करतूत सुनने के बाद आवास में रहने वाले भी दंग रह गए।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि वह कुछ देर पहले कालोनी में था। लेकिन अचानक बाइक से कही चला गया। सूत्रों की माने तो कांशीराम आवास में रहने वाला शिवा ने कॉलोनी के अलावा शहर के कई युवाओं को नशे के दलदल में फंसा दिया है और चोरी करा रहा है। शहर में भी इसका नेटवर्क सक्रिय है। इस बाबत जीआरपी एसओ सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि शिवा और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। वह नशे की आदी बनाकर युवकों से चोरी करा रहा है।
विज्ञापन


पिता से ज्यादा शिवा की बात मानता है बेटा
अभिषेक के पिता गणेश गौतम ने बताया कि शिवा नशे के दलदल में कई युवकों को फंसा दिया है। इसी आड़ में वह चोरी और गलत काम करा रहा है। दो माह पूर्व अपने बेटे को बंगलुरू काम करने के लिए भेजा था। वहां पर शिवा कुछ युवकों के साथ पहुंच गया और उसे बहला कर लेते आया। घर वालों की एक बात भी अभिषेक नहीं सुनता है। आधी रात को शिवा के बुलाने पर चला जाता है। शिवा के इस हरकत से कई युवकों के अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें