देसही देवरिया के बालकुआं गांव में यज्ञ का पांचवां दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के बालकुआं गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय देवी भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक आचार्य डॉ. राकेश पांडेय ने श्रोताओं को शिव-पार्वती विवाह की अमृत कथा का रसपान कराया।
उन्होंने कहा कि माता पार्वती का विवाह देवाधिदेव महादेव से होना सुनिश्चित हो गया। बरात सज-धज कर चली। बरात में देवलोक से देवी-देवताओं के अलावा ऋषि, मुनि, नर-नारी सहित भूत, बैताल, सांप, बिच्छू आदि को शामिल देखकर लोग डरने लगे। सोचने लगे कि भला ऐसे दूल्हा के साथ माता पार्वती शादी करने से कहीं इन्कार न कर दें। शिव-पार्वती विवाह की झांकी देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वह भी भगवान की बरात में खुशी में नाचने लगे।