फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम और एसपी ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण

Sun, 14 Apr 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानों से कहा- 80 प्रतिशत मतदान होने पर साथ बैठकर पीएंगे काफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। डीएम अखंड प्रताप सिंह और एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने अधिकारियों के साथ शनिवार को क्षेत्र के मतदान बूथों का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर मिलीं कमियों पर उन्होंने चिंता जताते हुए दुरुस्त कराने के लिए कहा। डीएम ने प्रधानों से 80 प्रतिशत मतदान कराने पर साथ बैठकर काफी पीने को कहा।
दिन में करीब साढ़े तीन बजे डीएम और एसपी, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव के साथ गौरा-कटइलवा बूथ पर पहुंचे। जहां बीएलओ को नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। जानकारी लेने पर बीएलओ के जवाब से डीएम असंतुष्ट दिखे। अधिकारियों ने बेलडॉड़, कपरवार, महेन बाबू, कोल्हुआं, समोगर, मोहरा, बरांव, सोनाड़ी, भलुअनी आदि बूथों का निरीक्षण किया। पिछली बार के चुनाव में मतदाता प्रतिशत में कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए परसेंटेज बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कोल्हुआं बूथ पर जाने के लिए रास्ता सही नहीं होने पर मातहतों से उसे ठीक कराने को कहा। प्रधान प्रतिनिधि विनय पांडेय ने परिसर में दो कक्ष बनवाने की मांग की। समोगर बूथ पर रैंप सही न होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान सतीश यादव से उसे दुरुस्त कराने को कहा। डीएम और एसपी ने लबकनी, खोरी सहित अन्य बूथों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मौके पर सीओ आदित्य कुमार गौतम, रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव, बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी, दिनेश पाठक, अभय यादव, कमलेश, विवेक सिंह, अमरेंद्र सिंह, सतीश यादव, धीरेंद्र तिवारी, प्रहलाद गुप्त, सुकेश तिवारी, दिग्विजय नाथ, अमरेंद्र यादव, ओमकार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें