फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल में बात करते मिलीं शिक्षामित्र कई जगहों पर नहीं मिली सफाई

Sat, 03 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। डायट प्राचार्य लालजी यादव ने शनिवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें कई जगहों पर अनियमितता पाई गई। जहां कमियां पाई गई, बीएसए स्तर से इन पर नोटिस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। डायट प्राचार्य सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय-सझवां, संविलयन विद्यालय बलुआ, प्राथमिक विद्यालय सकरापार खुर्द, उच्च प्राथमिक सकरापार खुर्द, तथा प्राथमिक स्कूल चतुर्भुजपुर बैतालपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बैतालपुर के प्राथमिक विद्यालय सझवां में शिक्षामित्र सरिता त्रिपाठी कक्षा टाइम में मोबाइल पर बात करते मिलीं। शैक्षणिक भवन जर्जर मिला।
विज्ञापन

समस्त शिक्षकों की शिक्षक डायरी अपूर्ण व साफ-सफाई की हालत खराब मिली। संविलयन विद्यालय बलुआ में बरामदे में ही शिक्षकों ने अपनी स्कूटी निर्मित टाइल्स पर खड़ी कर रखी थी।
सभी अध्यापक अपने-अपने शिक्षक कक्ष में शिक्षण कार्य करते मिले। साफ-सफाई व्यवस्था खराब मिली। प्राथमिक विद्यालय सकरापार खुर्द में सफाई नहीं थी। शिक्षामित्र मुन्नी गुप्ता अनुपस्थित पाई गईं। साथ ही उनके हस्ताक्षर कॉलम में जाने के समय का हस्ताक्षर विगत माह में नहीं किया गया था।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन पंजिका में चखने वाले कॉलम में किसी के हस्ताक्षर नहीं मिले। बच्चों से पूछने पर पता चला कि दूध का वितरण विद्यालय में नहीं किया जाता है। अजेंद्र प्रताप सिंह व विजय लक्ष्मी की शिक्षक डायरी अपूर्ण मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें