फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री के निर्णय पर शिक्षामित्र ने जताया आभार

Sat, 28 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। प्रदेश सरकार के निर्णय से शिक्षामित्रों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल है। शिक्षामित्रों ने इसे अपने हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताते हुए रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया को धन्यवाद पत्र सौंपा। पत्र में मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का कहना है कि इस निर्णय से लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में सार्थक पहल हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री, कैबिनेट के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं विधान परिषद सदस्यों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उम्मीद जताई कि शेष समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर रामपुर कारखाना ब्लॉक के संरक्षक नंद किशोर कांक्षी, अजय कुमार, रामदयाल, छोटे लाल, अनिरुद्ध यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय कुमार, उखलेश नाथ लिपठिन, आशा साहनी, नेवी साहनी, रामाज्ञा चौरसिया तथा ब्लॉक महामंत्री किल जापात्वात, सरोज देवी, संध्या भारती, प्रतिमा त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें