फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देशभक्ति के नारों से गूंजा शौर्य तिरंगा यात्रा

Wed, 21 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर में तिरंगा यात्रा निकलते भाजपाई।
विज्ञापन
सलेमपुर। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद विधानसभा सलेमपुर में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा के जरिये सेना और सैनिकों के प्रति सम्मान और देशभक्ति का भाव प्रकट किया गया। भारत मां की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से वातावरण देश प्रेम के रंग में रंग गया। राज्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने सेना के पराक्रम के साथ देश को गौरवांवित किया है। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक जायसवाल ने कहा कि यह नया भारत है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, अभय सिंह, अवनीश चंद्र मिश्र, हाकिम सिंह, पुनीत शाही, जयनाथ कुशवाहा, रामजी सिंह, राकेश राजभर, अमित गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें