फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुण्यतिथि पर याद किए गए शौर्य चक्र विजेता कैप्टन वरुण सिंह

Sat, 16 Dec 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शौर्य चक्र विजेता शहीद वरुण सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें नम आंखों से याद किया। कन्हौली गांव में उनके पैतृक आवास पर लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी वीरगाथा को नमन किया।
विज्ञापन

आठ दिसबंर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत समेत 13 लोग बलिदान हो गए थे। जिसमें रुद्रपुर के कन्हौली गांव के मूल निवासी कैप्टन वरुण सिंह भी शामिल थे। हादसे में घायल होने के बाद दो सप्ताह तक उपचार के बाद फाइटर पायलट कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया।
दस हजार फिट से अधिक ऊंचाई से तेजस को सुरक्षित उतारने पर उन्हें वर्ष 2020 में राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। शहीद कैप्टन वरुण सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे थे। श्रद्धाजंलि समारोह में उन्होंने कहा कि वरुण ने माटी का गौरव राष्ट्रीय क्षितिज पर बढ़ाया है। उनके बलिदान और साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान अरविंद सिंह, विनोद जायसवाल, सुयश मणि, राघवेंद्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, रामप्रताप सिंह, शेषनाथ ठाकुर, आनंदेश्वर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रवीण पांडेय, मंटू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें