फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कलशयात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

Sun, 17 May 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। शामपुर गांव में रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही, नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया।
विज्ञापन

शामपुर गांव स्थित दुर्गा माता के स्थान पर आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। सुबह से ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं का मंदिर पर पहुंचना शुरू हो गया था। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर छोटा शामपुर, तवक्कलपुर होते हुए वृंदावन गांव स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर पहुंची। यज्ञाचार्य इंद्रदेव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा वापस मुसहरी, हरियापार होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। विधि-विधान से कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें