फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश शोभा यात्रा निकली, शतचंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश शोभा यात्रा निकली, शतचंडी महायज्ञ शुरू
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के तिलौली-भैदवां स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। सरयू तट पर जल भरकर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया।
विज्ञापन

शनिवार को यज्ञाचार्य डॉ. मनीष शुक्ल की देखरेख में कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो गोपवापार, नदुआं, छपरा, लवरछी के रास्ते बरहज सरयू तट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रों के बीच सभी ने कलश में जल भरा। जुलूस में कलश के साथ लोग जयघोष करते चल रहे थे। जबकि माताएं मंगलगीत गा रही थीं। संयोजक नवनाथ तिवारी ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ के साथ-साथ वृंदावन के कलाकारों द्वारा भगवान राम और कृष्ण के लीला का मंचन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान नवनाथ तिवारी, रामकिशुन यादव, रमाशंकर तिवारी, डीएन राव, सुरेंद्र तिवारी,विनय मल्ल, गोल्डेन पांडेय, पवन तिवारी, रविशंकर उपाध्याय, जयनारायण तिवारी, पंडित केशव तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, उषा, अनुपम, रुचि आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें