हाईस्कूल में जिले के टॉप टेन में बनाई जगह, खुशी जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बभनौली कला के शनि, भार्गव कोड़रा की साक्षी और हतवा गांव की संध्या ने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। तीनों विद्यार्थियों ने जिले के टॉप टेन में जगह बनाई है। अव्वल छात्रों ने आगे चलकर सिविल परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस, आईपीएस आदि बनने की इच्छा जताई है। सफलता पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए मेघावियों को शुभकामनाएं दी हैं। भटनी के देवघाट गांव स्थित पीएसएच सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र शनि यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में 571 (95.17) नंबर पाकर जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। शनि ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर पिता की गरीबी दूर करेगा। वहीं नगर के सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा साक्षी मिश्रा व संध्या ने 570 (95 प्रतिशत) पाकर जिले में आठवां स्थान पाया है। साक्षी के पिता सौरभ मिश्र यूपी पुलिस में गार्ड है जबकि माता निजी शिक्षिका हैं। साक्षी बड़ा होकर आईपीएस ज्वाइन करना चाहती है। दोनों की तरह संध्या भी सिविल परीक्षा पास करके देश की सेवा करना चाहती है। तीनों छात्र साधारण परिवार से आते हैं। इनकी सफलता पर कॉलेज परिवार व क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की है।