संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। ग्रामीण इलाके के छात्रों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर इलाके का नाम रोशन किया है। भारत भारती जमुना जगन्नाथ इंटर कॉलेज भरथुआ के छात्र आकाश कुमार ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.16 प्रतिशत व इसी स्कूल के आदित्य पाल हाईस्कूल में 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज महुआबारी की छात्रा अदिति वर्नवाल ने हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक हासिल किया।
नगर के बापू इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट परीक्षा में शुभम उपाध्याय 89.2 प्रतिशत, अंशु ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में रेशम मिश्रा 89.66 प्रतिशत, शाइस्ता अंसारी 88.83 प्रतिशत, शिप्रा कुमारी 87.5 प्रतिशत, सलोनी कुमारी गोंड़ 87.83 प्रतिशत व सपना मद्देशिया ने 85.33 प्रतिशत अंक हासिल किया। मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज नवलपुर में हाई स्कूल में सानिया परवीन 92 प्रतिशत, रिद्घि पांडेय 84.5 प्रतिशत, मंशा खातून 84.5, फिरदौस खातून 83.3 प्रतिशत, मोहिनी सिंह 75 प्रतिशत व शाइस्ता परवीन 75.5 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी स्कूल के हाईस्कूल बालक वर्ग में प्रशांत तिवारी 88 प्रतिशत, निकित तिवारी 82.66 प्रतिशत, फैजान रजा 75.5, मुहम्मद साकिर अंसारी 75 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी स्कूल के इंटर में महताब आलम 82 प्रतिशत, आशिया नूरी 82.2, शगुप्ता परवीन 82.2, संजना कुमारी 79.6 प्रतिशत, संजना कुमार 79.6 प्रतिशत, खुशी कुमारी 77.6 प्रतिशत, नाज खातून ने 75 प्रतिशत अंक हासिल किया। एसएन इंटर कॉलेज उरदौली की अंजली यादव इंटर में 93 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
वहीं मईल बिसौली निवासी रुकसाना खातून सरवस्ती देवी इंटर कालेज मईल से 90.5 प्रतिशत, अंकिता कुशवाहा 82 प्रतिशत आदर्श इंटर कॉलेज धरमेर, इंटरमीडिएट में मईलौटा निवासी सर्वेश कुशवाहा 81.8 प्रतिशत सरवस्ती इंटर कॉलेज मईल से प्राप्त किया है।