फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने शंभू

Tue, 30 Jan 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने शंभू
विज्ञापन

फोटो समाचार

देवरिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का चुनाव रविवार को चीनी मिल ग्राउंड के सामने स्थित एक मैरिज हाॅल में हुआ। इसमें शंभू कुशवाहा जिलाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलवंत कुशवाहा को 168 मतों से हराया। शंभू के पक्ष में कुल 921 मत पड़े।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव अगम स्वरूप कुशवाहा व प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा की देखरेख में चुनाव हुआ। सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, अरविंद सहाय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनैना कुशवाहा आदि ने मतदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव संचालन समिति में प्रेम कुशवाहा, सुदर्शन कुशवाहा, चंद्रमोहन कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, शिवमोहन कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें