फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण और बिजली समस्या का छाया रहा मुद्दा

Sat, 18 Jul 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। व्यापारियों के साथ नगर पंचायत के अधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें अतिक्रमण और बिजली का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव ने की।
विज्ञापन


बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष इजहार खान ने चौराहे पर यात्री शेड, पीने का पानी और शौचालय निर्माण, बिजली की समस्या की बात उठाई। चेयरमैन के प्रतिनिधि अली आजम शेख ने कहा कि नगर पंचायत के अतिक्रमण हटवाकर यात्रियों के सुविधा के लिए कार्य कराया जाए। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि नगर में जहां बड़ी- छोटी समस्या हो उसके लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने कहा कि सरकारी जमीन से अतिक्रमण जल्द हटवाए जाएंगे। बिजली की समस्या दूर कराई जाएगी। कब्रिस्तान में लाइट के खंभे लगवाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा और गर्मी में प्याऊ का समुचित प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान राकेश सिंह, राजेश कश्यप, गुड्डू सिंह, सभासद नितिन राव, रशीद शेख, तौरीफ शेख, शमसाद, दिलशाद , तनवीर, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें