फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं मोहर्रम का जुलूस आज

Tue, 20 Oct 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सातवीं मोहर्रम का जुलूस 21 अक्टूबर को निकलेगा। इसके लिए अखाड़ेदारों ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। ताजियों को बनाने का काम भी अंतिम चरण में है। इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में जुलूस निकाला जाता है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में मोहर्रम को लेकर अखाड़ों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। ढाक, ताशा और ढोल की मातमी धुन से माहौल गमजदा दिख रहा है। शहर के मोहल्लों से बुधवार को दिन में 11 बजे से जुलूस निकलेगा। जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए अमर ज्योति चौराहे पर पहुंचेगा। यहां से सभी जुलूस एक साथ चलेंगे। यह नई बाजार से मोहन रोड चौराहे पर पहुंचकर सब्जी मंडी के इलाके में प्रवेश करेगा। इसके बाद अर्जुन रोड और छहमुखी चौराहा होते हुए अंसारी रोड पहुंचेगा। यहां से मालवीय रोड ओवरब्रिज मोड़ से दाईं तरफ की सड़क पर पहुंचेगा। यहां से सेंटर पुलिस चौकी चौराहा होते हुए नगर पालिका परिषद पहुंचेगा। यहां से तहसील चौक होते हुए सभी जुलूस अपने मोहल्लों को लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें