जिले में 15 से 65 वर्ष आयु तक के व्यक्तियों के जेई टीकाकरण अभियान के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की धनवंतरि सभागार में बैठक हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. डीबी शाही ने कहा कि यह भारत सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। एक से 15 साल आयु वाले बच्चों का टीकाकरण पूर्व में ही पूरा कर लिया गया है। अब 15 से 65 वर्ष आयु तक के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिस क्षेत्र में जेई और एईएस रोग फैला है। वहां यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके लिए छह ब्लॉकों भटनी, रामपुर कारखाना, मझगांवा, भलुअनी, भागलपुर, महेन में जेई टीकाकरण प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की शुरूआत करने के लिए समिति ने एक नवंबर से अनुमोदित किया है। इस टीकाकरण के लिए पांच सदस्यीय टीम के साथ एक सुपरवाइजर तैनात किया गया है। यह टीका बुखार से पीड़ित, कान बहने वाले रोगी, झटका आने वाले, फेफड़े के रोग से पीड़ित, गर्भवती महिला, जेई और एईएस से ग्रसित रोगियों को छोड़कर लगाया जाएगा। जिले में वैक्सीन भरपूर मात्रा में मौजूद है। इस बैठक में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, एबीएसए, अपर सूचना अधिकारी रवींद्र नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।