फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग मामला: गर्भवती किशोरी के पिता, चाचा व प्रेमी हिरासत में, दो दोस्तों की भी जारी तलाश

Wed, 05 Apr 2023 09:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के मोबाइल का पुलिस सीडीआर का डिटेल खंगाल रही है। पुलिस दो बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि किशोरी की हत्या में उसके करीबियों का ही हाथ है। पुलिस का मानना है कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद या तो शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही हो, जिससे आजिज आकर उसने हत्या को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले गायब किशोरी की गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की सुबह घर के सात लोगों व प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पूरे दिन पुलिस उनसे पुछताछ करती रही। देर शाम किशोरी की मां ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने देर शाम करीब आठ बजे हिरासत में ली गई चार महिलाओं को छोड़ दिया, लेकिन किशोरी के पिता, दो चाचा व प्रेमी अब भी पुलिस की हिरासत में हैं। उधर, पुलिस प्रेमी के दो साथियों की भी तलाश कर रही है। वहीं, किशोरी के गांव में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोग अपने घरों मेें कैद रहे।

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव से गायब किशोरी का तीन दिन बाद छोटी गंडक नदी में सोमवार को शव मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या और किशोरी के गर्भवती होने की रिपोर्ट आते ही गांव में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह किशोरी के घर पहुंची पुलिस ने मां, पिता, चाचा, चाची, चचेरी बहन सहित सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर लाई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: तीन दिन से लापता गर्भवती किशोरी का नदी में मिला शव, कमर में बंधी थी बालू की बोरी
 

उनसे पूछताछ के बाद उसके प्रेमी का नाम सामने आने पर पुलिस ने प्रेमी युवक को भी घर से उठा लिया। प्रेमी युवक ने अपने दो और साथियों का नाम लिया है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना में उठाए गए परिजनों व प्रेमी ने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का काम किया, लेकिन देर शाम कुछ ऐसे राज उगले, जिससे पुलिस को भरोसा हो गया कि वह अब आरोपियों के करीब पहुंच गई है।

इसके बाद पुलिस ने मां से तहरीर देने को कहा और इतना तक पूछा कि अगर किसी पर शक हो तो तहरीर नामजद दो। मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। अब सवाल खड़ा होता है कि जो परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दे रहे थे, वह हत्या का केस दर्ज कराने के लिए कैसे राजी हो गए। इससे एक बात साफ है कि पुलिस को अब हत्या का राज पता चल गया है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद ही आरोपियों का नाम प्रकाश में ला देगी। इसके बाद घटना का खुलासा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बीच बाजार मार-मारकर मोहम्मद को कर दिया अर्धनग्न, बोली- न जमीन दी न रुपया

सुबह भी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने शव मिलने वाली जगह का दोबारा निरीक्षण कर हत्या वाली जगह ढूंढने की कोशिश में लगी रही। पुलिस की रडार पर किशोरी के परिवार के साथ ही प्रेमी युवक और अब उसके साथी भी आ गए हैं। एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अहम सुराग मिले हैं। मामला बहुत जल्द साफ हो जाएगा।

प्रेमी बोला- एक सप्ताह पहले हुई थी प्रेमिका से मुलाकात

प्रेमी ने पुलिस को बताया कि किशोरी से उसकी आए दिन बात होती थी। उसका मृतका के घर अक्सर आना-जाना होता था। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गई। उसने बताया कि जिस दिन से किशोरी गायब थी उसके एक सप्ताह पहले उसकी मुलाकात भी हुई थी। प्रेमिका ने बताया था कि पेट में पल रहे बच्चों को लेकर मां से विवाद भी हुआ था। अक्सर घर के लोग दबाव भी बनाते थे कि तुम शादी उसी से कर लो जिससे तुम्हारा संबंध है। यह बात कहते ही प्रेमी की आंखें डबडबा गईं।

उसने थाना प्रभारी को बताया कि उसके दो अन्य साथियों से भी इन दिनों प्रेमिका की नजदीकी चल रही थी, जो खटक रही थी। अगर हम गुनाह किए रहते तो उसके लापता होते ही घर छोड़ कर फरार हो गए होते। उसने बताया कि जब वह मंगलवार की सुबह गांव में स्थित एक दुकान पर पहुंचा तो उसे पता चला कि प्रेमिका के परिजनों को पुलिस लेकर चली गई है। यह बात सुनते ही वह तुरंत घर आया और रिश्तेदारी में जाने के लिए तैयार होने लगा। इसी बीच पुलिस घर आ धमकी और उसे हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

प्रेम संबंध को लेकर प्रेमिका के घर में अक्सर होता था बवाल
शव मिलने के समय से ही किशोरी की मां और उसकी चाची पुलिस के सामने यह कहते रहे कि जो होना था हो गया। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर किसने ऐसा कर दिया, पता नहीं, लेकिन उन्हें किसी झमेले में नहीं पड़ना। चाची और चचेरी बहन ने पुलिस को बताया कि आए दिन किशोरी के प्रेम संबंध को लेकर घर में बवाल होता था। घरवाले उसके साथ मारपीट भी करते थे और प्रेमी से न मिलने की चेतावनी भी देते थे।

जब उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई तो घरवाले बहुत शर्मिंदा थे। गांव के कुछ लोग छींटाकशी भी करने लगे थे। इससे किशोरी के प्रति स्नेह कम को गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रेमी के घर आने-जाने के बारे में पूरी जानकारी हम लोगों से ली है।
विज्ञापन

गांव में पसरा सन्नाटा

किशोरी की हत्या के बाद गांव के लोग सहम गए। मंगलवार को ताबड़तोड़ पुलिस की गाड़ी गांव में पहुंचने और हिरासत में लेने की जानकारी होते ही गांव के ज्यादातर लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए। जो हैं, वह भी अब खुलकर बोलने से बच रहे हैं। आमतौर पर गांव से होकर गुजरने वाला मुख्य मार्ग सुनसान पड़ा रहा।

दो अनसुलझे सवालों में छिपा है किशोरी की मौत का राज
 हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के मोबाइल का पुलिस सीडीआर का डिटेल खंगाल रही है। पुलिस दो बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि किशोरी की हत्या में उसके करीबियों का ही हाथ है। पुलिस का मानना है कि किशोरी के गर्भवती होने के बाद या तो शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बना रही हो, जिससे आजिज आकर उसने हत्या को अंजाम दे दिया।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस को शक है कि परिजन भी झूठी शान में किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस का मानना है कि जिस जगह शव मिला है, उस जगह को आसपास के लोग ही जानते हैं।

सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। एक युवक को भी हिरासत में लिया गया है। घटना में अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें