फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला टोला में पुरानी रंजिश को लेकर दंपती और उनके परिजनों पर हमला करने के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमले में परिवार के सात लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

घटना 18 नवंबर की रात करीब साढ़े दस बजे की है। रजला टोला निवासी नेहा देवी अपने पति अर्जुन राजभर के साथ दोपहिया वाहन से बाजार जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दंपती को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह जान बचाकर दोनों घर पहुंचे तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे, चाकू और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में नेहा देवी, अर्जुन राजभर, पंकज, अभिषेक, संतोष, सिरजावती और आशा घायल हो गए। हमलावरों ने उनका दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली परिसर के गेट के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजला चौहान टोला के भर टोला निवासी अभिषेक राजभर, अर्जुन राजभर, निकेश राजभर, विकास राजभर, आकाश राजभर और मुकेश राजभर के रूप में हुई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनीष सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

कोट
पुरानी रंजिश में मारपीट और घर में घुसकर हमला करने के मामले में छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-संजय कुमार रेड्डी, सीओ नगर, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें