फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में बकरी जाने पर मारपीट, सात घायल

Wed, 05 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। मंगराईच गांव में धान के खेत में बकरी जाने पर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी को नजदीक के अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन


मंगराईच गांव निवासी छोटेलाल चौहान के धान की फसल में कुछ बकरियां पड़ गई। जानकारी होने पर छोटेलाल ने इसकी शिकायत जाकर बकरी चरवाहों से की। यह बात उन्हें नागवार गुजरी और छोटेलाल और सुरेश चौहान के परिजन के बीच मारपीट हो गई।
एक पक्ष से छोटेलाल चौहान और दूसरे पक्ष से मालती देवी, दुलारी देवी, राजन, साजन, साधना देवी और उनकी सास चोटिल हो गईं। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि खेत में बकरी जाने पर दो पक्षों में मारपीट हुई है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


...

किशोरी को भगाने पर युवक समेत तीन पर प्राथमिकी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने जब इसकी शिकायत युवक के घरवालों से की तो उसकी मां और भाई ने मारने-पीटने की धमकी दे डाली। पुलिस ने युवक, उसकी मां और भाई पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

आरोप है कि गांव का ही 19 वर्षीय युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने खोजबीन की तो इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी की मां युवक के घर उलाहना देने पहुंची तो धमकी देते हुए मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायती पत्र पर युवक उसकी मां और भाई पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें