फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दस दिन से बिजली नहीं रहने से बेहाल हैं टड़वा गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर सयुस ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र के टड़वा गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से दस दिन से ग्रामीण बिजली के लिए बेहाल हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए बुधवार को समाजवादी युवजन सभा ने प्रभारी तहसीलदार को पत्रक देकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सयुस के जिला उपाध्यक्ष जितेश यादव जीतू ने कहा कि प्रदेश सरकार एक दिन में जला ट्रांसफॉर्मर बदलने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। टड़वा में लगा ट्रांसफाॅर्मर दस दिन से जला है, अब तक बिजली निगम से कोई अधिकारी झांकने तक नहीं गया। बिजली के अभाव में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। जिसे लेकर गांव वालों में नाराजगी बनी है। गांव वाले रुद्रपुर-बरहज मार्ग जाम कर आंदोलन करेंगे। नगर के खजुहा चौराहे पर लगा ट्रांसफाॅर्मर एक महीना पहले जल गया, विभाग नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली की आपूर्ति कर रहा है, यदि मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया तो नगर में दुश्वारियां बढ़ जाएंगी। बिजली निगम के दफ्तरों में ट्रांसफाॅर्मर बनवाने के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। निगम के जिम्मेदारों का सीयूजी बंद रहता है। पत्रक देने वालों में महंथ यादव, अंकित सिंह, अजीत गुप्ता और दीपक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें