फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चेंबर में नहीं मिले सात डॉक्टर, बिना अपरन में थे जूनियर डॉक्टर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन विभाग में इलाज के लिए खडे मरीज व ​तीमारदार।संवाद
विज्ञापन
- सीएमएस ने इमरजेंसी और ओपीडी का किया निरीक्षण
विज्ञापन


- इमरजेंसी में मिली गंदगी मिलने पर लगाई फटकार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी और ओपीडी का बृहस्पतिवार को सीएमएस ने निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति देखी, जिसमें सात डॉक्टर चेंबर में नहीं मिले, जबकि जूनियर डॉक्टर बिना अपरन के बैठे थे। उन्हें चेतावनी दी गई हैं। साथ ही डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। वहीं इमरजेंसी में गंदगी देख सफाई कर्मी को फटकार लगाई और व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के समय से चेंबर में बैठने का जायजा लेने के लिए सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत पाल के साथ निकले। वह पहले इमरजेंसी में पहुंचे तो सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इंजेक्शन कक्ष में रखा ट्रे गंदा था। सिंक में गंदगी मिली। बेड पर चादर ठीक से नहीं बिछे थे। उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने सफाई व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। यहां से वह ओपीडी में पहुंचे। सुबह करीब 9.50 बजे डॉक्टर के कक्ष संख्या एक में परामर्शदाता डॉक्टर नहीं थे, तीन, चार व पांच में भी डॉक्टर चेंबर में नहीं मिले।
विज्ञापन

दंत और चर्म रोग विभाग में सीनियर रेजिडेंट चेंबर में नहीं थीं। सर्जरी में परार्मशदाता डॉक्टर नहीं थे। जबकि डॉक्टर चेंबर जूनियर डॉक्टर बिना अपरन और नामपट्टी के बैठे इलाज कर रहे थे। सीएमएस ने उन्हें चेतावनी देते हुए अगली बार बिना अपरन के मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि कुछ डॉक्टर और सीनियर रेजिडेंट अपने चेंबर में नहीं थे, जबकि जूनियर रेजिडेंट बिना अपरन व नामपट्टी के थे। इसकी रिपोर्ट प्राचार्य को दी जाएगी। इमरजेंसी में गंदगी मिली है। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कंपनी के अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें