फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप से सात गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Aug 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरियारपुर पुलिस ने बुधवार को बाराडीह पुलिया के पास से एक पिकअप में भरे सात गोवंशीय पशुओं को बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुखुंदू के मुसैला निवासी सतेंद्र यादव व खामपार थाने के बंगरा समरगंज निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जा रहे थे। बरामदगी के आधार पर थाना बरियारपुर में मुकदमा संख्या 261/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर धारा 3/5ए/8 गोहत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहाकि जिले में गोवंश तस्करी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें