फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देसही देवरिया में 10 घंटे ठप रही बिजली, गर्मी में परेशान हुए उपभोक्ता

Thu, 21 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देसही देवरिया और पांडेय चक उपकेंद्र से मंगलवार की आधी रात को अचानक बिजली गुल होने से उपभोक्ता 10 घंटे तक गर्मी में बेहाल रहे। मेन लाइन में फाल्ट आने से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई थी। बुधवार सुबह लाइनमैनों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन राहत ज्यादा देर तक नहीं मिली।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे कसया से आ रही मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। अचानक बिजली जाने से बिना इन्वर्टर वाले सैकड़ों परिवार, खासकर किराएदार, नींद पूरी न कर सके और रातभर बालकनी व सड़कों पर टहलते रहे।
सुबह लाइनमैनों ने घंटों मशक्कत के बाद फाल्ट खोज निकाला और मरम्मत कर सुबह करीब 10:30 बजे आपूर्ति बहाल की। हालांकि उपभोक्ताओं की राहत ज्यादा देर टिक नहीं पाई। आपूर्ति बहाल होने के बाद महज ढाई घंटे ही बिजली मिली और दोपहर 1:00 बजे से रोस्टिंग के नाम पर फिर आपूर्ति काट दी गई। इससे उपभोक्ता पानी की टंकी ठीक से नहीं भर सके और इन्वर्टर भी पर्याप्त चार्ज नहीं हो पाया। करीब 20 हजार उपभोक्ता एक ही लाइन से जुड़े होने के कारण बार-बार इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति अलग-अलग लाइन से कराने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो। अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट हो गया था, जिसे सही कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें