फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रायबरेली में लक्ष्य पर निशाना साधेंगे सात तीरंदाज

Tue, 11 Aug 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुशीनगर में हुई मंडलीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपने हुनर का लोहा मनवाने वाले जिले के सात युवा तीरंदाज अब रायबरेली में प्रदेश स्तरीय अंत मंडलीय मुकाबले में निशाना साधेंगे। 12 और 13 अगस्त को होने वाली प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में कंपोजिट विद्यालय निबही की रुखसाना इंडियन राउंड में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रिकर्व वर्ग में रमजान, मन्नत, इज्जत, सविता और रुकसार चयनित हुए हैं। वहीं कंपाउंड वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सुरौली के आर्य प्रताप सिंह का चयन हुआ है। कुशीनगर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन अंतर-मंडलीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित तीरंदाजों को शमीमा शाहीन और सिकंदर ने प्रशिक्षण दिया है। टीम के प्रबंधक एलके सिंह और जवाहर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें