फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देश की सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है संकल्प

Thu, 08 Oct 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को देवरिया क्लब में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में निकली सेवा ज्योति यात्राएं दो और चार पहिया वाहनों से यहां पहुंचीं।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद लखनऊ से आए कलाकारों ने सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं मुख्य वक्ता डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देश की सेवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है।
सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर काम कर रही है। परिवहन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अभियान के जरिये कार्यकर्ताओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है।
कार्यक्रम को राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, देवरिया के सांसद शशांक मणि, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद आदि ने संबोधित किया। सेवा संकल्प यात्रा का समापन शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक पर हुआ।
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार दूबे ने किया। इस दौरान सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, जिला पंचायत प्रशासक गिरीश चंद तिवारी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, विधायक जयप्रकाश निषाद, जिला प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष अलका सिंह, अभयनाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें